फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Chanting the name of God is the simplest and best way for the welfare of living beings: Rakesh

भगवान के नाम का संकीर्तन ही है जीवों के कल्याण का सरल व श्रेष्ठ मार्ग : राकेश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 10:20 PM IST
विज्ञापन
Chanting the name of God is the simplest and best way for the welfare of living beings: Rakesh
सिकंदराबाद कथा समापन के बाद कथावाचक को सम्मानित करते फलारी बाबा व पंडित आशीष उपाध्याय
सिकंदराबाद। गांव भराना में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का बृहस्पतिवार को विधिवत समापन हो गया। कथा के अंतिम दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पूरे पांडाल में भक्ति का माहौल बना रहा। वृंदावन से पधारे कथा व्यास पंडित राकेश कृष्ण शास्त्री ने कहा कि कलियुग में भगवान के नाम का संकीर्तन ही जीवों के कल्याण का सबसे सरल और श्रेष्ठ मार्ग है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति भगवान के चरणों में स्वयं को समर्पित कर देता है, वह समस्त ऋणों से मुक्त होकर जीवन का वास्तविक सुख प्राप्त करता है। वेदमूर्ति स्वामी फलाहारी जी महाराज ने कहा कि संसार में दुख का सबसे बड़ा कारण अपेक्षा और आशा है। यदि व्यक्ति दूसरों से अधिक अपेक्षा करना छोड़ दे तो उसका जीवन सुखमय हो सकता है। उन्होंने कहा कि बिना किसी अपेक्षा के किया गया कर्म ही सच्चा आनंद देता है।
विज्ञापन


कथा के समापन पर श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की गई तथा कथा व्यास का स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया। मधुर भजनों से पूरा पांडाल भक्तिमय वातावरण में गुंजायमान रहा। आयोजकों ने बताया कि शुक्रवार को सुबह नौ बजे हवन-पूजन तथा दोपहर 12 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed