फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Changed name and befriended 10th class student and then raped her

Ghaziabad News: नाम बदलकर 10वीं की छात्रा से की दोस्ती फिर किया दुष्कर्म

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Dec 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Changed name and befriended 10th class student and then raped her
गाजियाबाद। कविनगर क्षेत्र में अली सिद्दीकी ने मोनू यादव बनकर 15 साल की 10वीं की छात्रा से दोस्ती की। इसके बाद आरोपी ने प्रेमजाल में फंसाकर छात्रा से दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने छात्रा को विश्वास में रखने के लिए अली से बदलकर अपना नाम मोनू रखा।
विज्ञापन

कविनगर थाना क्षेत्र निवासी छात्रा के परिजनों ने 25 नवंबर को उनकी बेटी को बहला फुसलाकर ले जाने के मामले का मुकदमा दर्ज कराया था। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी वेव सिटी क्षेत्र के मानसरोवर पार्क निवासी अली सिद्दीकी उर्फ अली (22) है। पूछताछ में पता चला कि डेढ़ महीने पहले सोशल मीडिया के जरिये उसकी दोस्ती छात्रा से हुई थी। उसने मोनू नाम से अपनी आईडी बना रखी थी। बातचीत होने के बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई।
विज्ञापन

प्रेम जाल में फंसाकर अली उर्फ मोनू ने छात्रा को शादी का झांसा दिया और घर से उसे अपने साथ ले गया। जहां उसने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस का कहना है कि छात्रा को बरामद करके उसका मेडिकल परीक्षण कराकर बयान दर्ज कराए गए हैं। मामले में पॉक्सो व दुष्कर्म की धारा बढ़ाकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बाइक की नंबर से हुआ खुलासा

अली छात्रा को उसके घर से बाइक पर ले गया था। सीसीटीवी फुटेज में अली की बाइक कैद हो गई। परिजनों ने देखा कि बाइक अली नाम के व्यक्ति के नाम पर पंजीकृत है। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में गहनता से जांच कर आरोपी को पकड़ा तो इसका खुलासा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed