{"_id":"696aa3a92f99325c6f027fe1","slug":"challans-issued-for-13-cars-in-pinky-chaudharys-convoy-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-804413-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: पिंकी चौधरी के काफिले में शामिल 13 काराें का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: पिंकी चौधरी के काफिले में शामिल 13 काराें का चालान
विज्ञापन
गाजियाबाद। हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी व उसके बेटे हर्ष चौधरी की रिहाई पर आतिशबाजी और स्टंटबाजी करना उनके समर्थकों को महंगा पड़ा। पुलिस ने काफिले में शामिल 13 कारों का साढ़े पांच का लाख की राशि का चालान किया है। वीडियो के आधार पर हुड़दंग करने वालों को पुलिस चिन्हित कर रही है। आरोप है कि आरोपियों ने बीएनएस की धारा 163 का भी उल्लंघन किया
हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष पिंकी चौधरी व उसके बेटे हर्ष चौधरी को साहिबाबाद पुलिस ने तलवार बांटने के आरोप में गिरफ्तार किया था। कोर्ट के आदेश पर उनको जेल भेज दिया गया था। बृहस्पतिवार को कोर्ट के आदेश पर पिंकी चौधरी व उसके बेटे हर्ष चौधरी को रिहा किया गया था।
पिंकी चौधरी और उनके बेटे को लेने के लिए बड़ी तादाद में समर्थक पहुंचे थे। इसके बाद एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें बड़ी तादाद में समर्थक आतिशबाजी और स्टंटबाजी करते दिख रहे हैं। डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटिल ने बताया कि काफिले में शामिल 13 कारों का साढ़े पांच लाख का चालान किया गया।
विज्ञापन
जिले में बीएनएस की धारा 163 लागू हैं। ऐसे में किसी भी तरह से किसी को भी हुड़दंग मचाने की अनुमति नहीं दी जा सकती। वीडियो के आधार पर ऐसे लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विवादित रहा है पिंकी चाैधरी : हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष पिंकी चाैधरी कोई पहली बार विवादों में नहीं है। तलवार बांटने की घटना से पहले भी वह तरह तरह के बयान देकर विवादो में रहे हैं। कई मुकदमें उनके खिलाफ विचाराधीन हैं।