फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Chain stolen from a woman attending a wedding ceremony

Ghaziabad News: शादी समारोह में आई महिला के गले से चेन चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Chain stolen from a woman attending a wedding ceremony
कौशांबी। गुरुग्राम के वैली व्यूह एस्टेट की रहने वालीं रोनू चतुर्वेदी के गले से कौशांबी में आयोजित शादी समारोह के दौरान अज्ञात व्यक्ति ने चेन चोरी कर ली। वारदात 25 नवंबर की रात को हुई। पुलिस ने 26 नवंबर को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी तहरीर में महिला के बेटे पी. सूर्यकांत ने बताया कि उनकी मां रोनू चतुर्वेदी शादी समारोह में शामिल होने कौशांबी आई थीं। 25 नवंबर की रात 7:30 बजे बरात चढ़ने के समय अज्ञात व्यक्ति ने उनकी मां के गले से सोने की चेन व लॉकेट चोरी कर लिया। कुछ देर बाद उनकी मां को इसकी जानकारी हुई। काफी तलाशने पर भी चेन का कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और वीडियो रिकॉर्डिंग खंगाली जा रही हैं। जल्द ही चोर को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed