फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Chain snatched from retired Major who went for morning walk

Ghaziabad News: सुबह की सैर पर गए सेवानिवृत्त मेजर से झपटी चेन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Chain snatched from retired Major who went for morning walk
गाजियाबाद। कविनगर क्षेत्र के राजनगर में रहने वाले सेना से सेवानिवृत्त मेजर सोहन बीर सिंह से बाइक सवारों ने गले से सोने की चेन झपट ली और भाग गए। पीड़ित ने कविनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि 70 वर्षीय सेवानिवृत्त मेजर सोहन बीर सिंह के मुताबिक वह राजनगर में परिवार के साथ रहते हैं। शनिवार की सुबह पौने सात बजे वह सुबह की सैर पर निकले। जैसे वह परिवर्तन स्कूल के पास पहुंचे तो पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाश उनके गले की सोने की चेन झपटकर ले गए। पीड़ित ने कविनगर थाने में बाइक सवार दो बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी ने बताया कि घटना स्थल की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही हैं, जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed