फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Chain and cash looted from shopkeeper at gunpoint

Ghaziabad News: तमंचा तानकर दुकानदार से चेन और नकदी लूटी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Chain and cash looted from shopkeeper at gunpoint
गाजियाबाद। अंधेरे और सुनसान स्थानों पर सोने की चेन और नकदी लूटने की वारदात बढ़ती जा रही हैं। चार दिनों में तीन घटनाएं हो चुकी हैं। रविवार को भी लुटेरों ने दुकानदार को निशाना बनाया और सोने की चेन और नकदी गन प्वाइंट पर लूटकर फरार हो गए। पीड़ित दुकानदार ने क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


जनपद गौतमबुद्ध नगर की रिछपाल गढ़ी क्षेत्र निवासी रोहित कुमार नगर से दुकान बंद कर रविवार देर शाम घर लौट रहे थे। जैसे ही रोहित कुमार जल निगम प्लांट रोड पर पहुंचे तो पीछे से बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक किया और बाइक रोकने का इशारा किया। बाइक न रोकने पर बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने तमंचा निकाला और गोली मारने की धमकी दी। बाइक रोकते ही बदमाशों ने तमंचा तान दिया और गले में पहनी सोने की चेन और लॉकेट झपट लिया। बदमाशों ने रोहित की जेब में रखी करीब 50 हजार रुपये की नकदी भी लूट ली। शोर मचाने पर बदमाशों ने गोली मारने की धमकी दी और फरार हो गए। पीड़ित ने बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

बता दें कि तीन दिन पूर्व विजय नगर थाना क्षेत्र स्थित रेस्टोरेंट से खाना खाकर पति के साथ निकली महिला के गले से सोने की चेन लूटकर बदमाश फरार हो गया था। इससे पूर्व क्रासिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र के राहुल विहार निवासी महिला काजल के गले से सोने की चेन लूटकर बदमाश फरार हो गए थे। एसीपी लिपी नगायच ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं, जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed