गाजियाबाद में पकड़ा CGST चोर: 400 करोड़ के फर्जी इनवॉइस... 40 फर्मों का भंडाफोड़; 73 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी
गाजियाबाद में सीजीएसटी की टीम ने 400 करोड़ रुपये के फर्जी इनवॉइस तैयार कर 73 करोड़ के अधिक का फ्रॉड करने वाले को पकड़ा है। जिसने 40 फर्जी फर्म तैयार की थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीजीएसटी गाजियाबाद आयुक्तालय के अधिकारियों ने एक बार फिर एक बड़े फर्जी इनवॉइस रैकेट का पर्दाफाश किया है। जिसमें 410 करोड़ रुपये के फर्जी जीएसटी इनवॉइस जारी किए गए थे। इस संगठित फर्जीवाड़े के जरिए 73.70 करोड़ का अवैध इनपुट टैक्स क्रेडिट लिया गया।
इस बड़े कर-चोरी नेटवर्क को 40 से अधिक फर्जी फर्मों के माध्यम से चलाया जा रहा था, जिसे मुख्य आरोपी विनय सिंह द्वारा संचालित किया जा रहा था। जो पेशे से अधिवक्ता है। आरोपी ने व्यक्तियों के केवाइसी दस्तावेजों को जालसाजी/दुरुपयोग करके खुद को अधिकृत प्रतिनिधि के रूप में गलत तरीके से पंजीकृत कर लिया था।
वह सभी फर्जी फर्मों के जीएसजी पोर्टल, ई-वे बिल पोर्टल, टीडीएस पोर्टल तथा व्यक्तिगत ईमेल खातों के यूजरनेम, पासवर्ड, और ओटीपी अपने मोबाइल नंबर पर प्राप्त कर अकेले ही पूरा रैकेट चला रहा था।
विश्वसनीय खुफिया सूचना के आधार पर, सीजीएसटी गाजियाबाद के एंटी-इवैज़न प्रकोष्ठ ने कार्रवाई शुरू की, जिसमें यह उजागर हुआ कि आरोपी केवल फर्जी जीएसटी इनवॉइस जारी करने के उद्देश्य से, बिना किसी वस्तु या सेवा की वास्तविक आपूर्ति के, इन फर्जी कंपनियों का संचालन कर रहा था। यह पूरा जाल सरकारी राजस्व को चूना लगाने की एक सुनियोजित कोशिश थी, जिसके तहत 410 करोड़ के संरचित फर्जी लेन-देन के इनवॉइस बनाये गए और 73.70 करोड़ का फर्जी आईटीसी उपयोग किया गया।