फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   CCTV cameras help catch two thieves stealing from a garage

Ghaziabad News: सीसीटीवी कैमरों की मदद से गैराज में चोरी करते दो बदमाश पकड़े

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
CCTV cameras help catch two thieves stealing from a garage
मोदीनगर। दिल्ली मेरठ मार्ग पर अंबर सिनेमा के पास स्थित गैराज में चोरी कर रहे दो बदमाश सीसीटीवी कैमरे की लाइव फुटेज के कारण रंगेहाथ पकड़े गए। भीड़ ने बदमाशों की पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। गैराज में कुछ महीनों में ही तीन बार चोरी हो चुकी है।
विज्ञापन

नगर निवासी इरफान का अंबर सिनेमा के पास मोटर गैराज है। इरफान का आरोप है कि उनके गैराज में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही थी। आरोप है कि पुलिस किसी भी घटना का खुलासा नहीं कर सकी। चोरी की घटनाओं से परेशान इरफान ने गैराज और आसपास में सीसीटीवी कैमरे लगाए। बताया कि शुक्रवार सुबह जल्दी उठकर वह कैमरों की लाइव फुटेज चेक कर रहे थे। इसी दौरान दो बदमाश गैराज में घुसकर चोरी करने लगे। इरफान ने मामले की जानकारी तत्काल को पड़ोसियों और पुलिस को दी। पड़ोसियों ने चोरी कर रहे दोनों बदमाशों को रंगेहाथ पकड़ लिया। भीड़ ने बदमाशों की पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed