{"_id":"56fd5b7f4f1c1ba93cf00105","slug":"ccsu-emphasis-on-research","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोध पर सीसीएसयू का विशेष जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोध पर सीसीएसयू का विशेष जोर
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 31 Mar 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
ccsu
- फोटो : अमर उजाला
नए सेशन में सीसीएसयू शोध कार्य पर विशेष ध्यान देगा। इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने 10 लाख रुपये का बजट आवंटित किया है। इस धनराशि से स्टूडेंट्स को प्रेरित किया जाएगा कि वह अपने मन पसंद विषयों में ज्यादा से ज्यादा शोध करें।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय स्तर पर गिरते शोध कार्य से सभी चिंतित है। एमएमएच कॉलेज के प्रिंसिपल डा. कमलवीर त्यागी ने बताया कि बीते 28 मार्च को हुई आईक्यूएसी सेल की बैठक में भी मुख्य रूप से शोध कार्य पर जोर दिया गया। विश्वविद्यालय प्रशासन भी इस ओर प्रयासरत है।
विज्ञापन
जल्द ही पीएचडी का एंट्रेंस टेस्ट कराया जाएगा। जो छात्र एंट्रेंस टेस्ट में पास होंगे उन्हें विश्वविद्यालय की ओर से सुविधाएं भी मिलेंगी। विश्वविद्यालय ने विशेष रूप से शोध कार्य के लिए 10 लाख रुपये का बजट रखा है। ये अच्छी पहल है। इससे शोध के कार्यों में गति आएगी।
विज्ञापन