{"_id":"574f029a4f1c1b156c108c05","slug":"ccsu-admission-process","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीएसयू की प्रवेश प्रक्रिया टली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीएसयू की प्रवेश प्रक्रिया टली
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 02 Jun 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
सीसीएसयू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए सेशन के लिए दो जून से शुरू होने वाली सीसीएसयू की प्रवेश प्रक्रिया टल गई है। यूनिवर्सिटी की ओर से मेरिट बनाने के लिए सीबीएसई, आईएससी और यूपी बोर्ड से कक्षा 12 वीं के रिजल्ट का गजट मांगा था। अभी तक किसी भी बोर्ड ने ये गजट नहीं दिया है। जिस कारण सीसीएसयू प्रशासन ने प्रवेश प्रक्रिया को टाल दिया है।
विज्ञापन
सीबीएसई, आईएससीई और यूपी बोर्ड के 12 वीं के रिजल्ट घोषित हो चुके हैं। अब स्टूडेंट्स को हायर एजूकेशन के लिए डिग्री कॉलेजों में एडमिशन लेना होगा। दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, लेकिन सीसीएसयू की प्रवेश प्रक्रिया कब शुरू होगी पता नहीं।
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी की प्रवेश समिति की अध्यक्ष वाईएस विमला के मुताबिक एडमिशन फार्म में स्टूडेंट्स कभी-कभी गलत जानकारी भरकर भेजते हैं, जिसकी वजह से मेरिट लिस्ट गड़बड़ाती है। ये न हो इसलिए यूनिवर्सिटी ने सभी बोर्ड से बोर्ड एग्जाम पास होने वाले स्टूडेंट्स की लिस्ट मांगी है।
विज्ञापन
लिस्ट के हिसाब से मेरिट में आने वाले स्टूडेंट्स के मार्क्स की जांच होगी। इससे प्रवेश प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी। साथ ही इस बार यूनिवर्सिटी ज्यादा मेरिट लिस्ट नहीं निकालेगी।
इसलिए कम लिस्ट में ज्यादा से ज्यादा एडमिशन हो जाए, इस ओर विशेष जोर रहेगा। बोर्ड से रिजल्ट का डाटा न मिलने के कारण ही प्रिंसिपल्स की मीटिंग नहीं हो पाई थी।