फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   CBI gets 57 sub-inspectors after passing out parade

Ghaziabad News: पासिंग आउट परेड के बाद सीबीआई को मिले 57 उप-निरीक्षक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
CBI gets 57 sub-inspectors after passing out parade
पासिंग आउट परेड के दौरान निदेशक से ट्रॉफी लेती प्र​शिक्षु।
गाजियाबाद। कमला नेहरू नगर स्थित सीबीआई अकादमी में बृहस्पतिवार को पासिंग आउट परेड का आयोजन हुआ। पासिंग आउट परेड के बाद 57 उप-निरीक्षक केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की टीम में शामिल हुए। समारोह में सीबीआई निदेशक प्रवीण सूद ने प्रशिक्षण के दाैरान बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को पदक और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस दाैरान सीबीआई निदेशक प्रवीण सूद ने कहा कि ज्ञान और कौशल-उन्नयन की खोज में सवाल पूछने में कभी भी अपने वरिष्ठ अधिकारियों से संकोच नहीं करना चाहिए। निदेशक ने अनुशासन के उच्च मानकों के पालन का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नए उप निरीक्षकों से अपेक्षा की जाती है कि बिना किसी शक, बेदाग आचरण के साथ 24 घंटे सातों दिन पुलिस अधिकारी के रूप में कार्य करें। यह 57 प्रशिक्षु लिमिटेड डिपार्टमेंटल कंपटीटिव एग्जामिनेशन उत्तीर्ण करने के बाद 18 जून 2024 को अपने बुनियादी प्रशिक्षण के लिए सीबीआई अकादमी में शामिल हुए थे। उपनिरीक्षक बने नए अधिकारियों में 25 बीए, आठ बीकॉम, 12 बीएससी, दो बीटेक, एक बीसीए, आठ एमए और एक एमकॉम डिग्रीधारक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में एन वेणुगोपाल, मनोज शशिधर, एवाईवी कृष्णा, डॉ. पद्मिनी सिंह सहित अन्य अधिकारी माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed