{"_id":"67fc030f28c31c9f7b0ef9eb","slug":"caught-a-vicious-man-with-a-knife-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-611855-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: चाकू के साथ शातिर दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: चाकू के साथ शातिर दबोचा
विज्ञापन
गाजियाबाद। जीआरपी की टीम ने चाकू के साथ एक शातिर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रंजीत कुमार मीनापुर, मुजफ्फरपुर, बिहार के रूप में हुई है। सीओ सुदेश गुप्ता ने बताया कि प्लेटफार्म नंबर चार के पास एक शातिर घूम रहा था। जीआरपी की टीम को संदेह होने पर उसे रोका गया। तलाशी लेने पर उससे एक चाकू बरामद हुआ। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह संगीन वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था।
ट्रेनों में यात्रियों का सामान चोरी करने वाले दबोचे : जीआरपी की टीम ने ट्रेनाें में चढ़कर यात्रियों का सामान चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर तीन अंगूठी, मोबाइल आदि सामान बरामद हुआ है। सीओ सुदेश गुप्ता ने बताया कि हाल ही में जीआरपी थाने में यात्रियों ने सामान चोरी होने के मुकदमे दर्ज कराए थे। पुलिस इन घटनाओं पर काम कर रही थी। इसी दौरान चांद निवासी मझौला, मुरादाबाद व दानिश निवासी हसनपुर अमरोहा की भूमिका सामने आई। हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ हुई तो उन्होंने घटना को अंजाम देने की बात कबूली। उनकी निशानदेही पर सामान की बरामदगी की भी हो गई।