फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Cattle were electrocuted after a broken power line, killing five

Ghaziabad News: बिजली का तार टूटने से गोवंशों को लगा करंट, पांच की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Cattle were electrocuted after a broken power line, killing five
गाजियाबाद। विजयनगर में सेना की जमीन के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन का तार बुधवार की दोपहर को टूटकर जमीन पर आ गया। इससे मैदान में टहल रहे पांच गोवंशों की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस की मौजूदगी में गोवंशों को जमीन में दबाया गया। बड़ी संख्या में लोग घटना स्थल पर पहुंच गए। लोगों का कहना था कि हादसा बिजली विभाग की लापरवाही से हुआ है। गनीमत रही कि वहां लोग मौजूद नहीं थे। पशुओं की संख्या भी कम थी। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर किसी तरह शांत कराया। एसीपी उपासना पांडेय ने बताया कि जब तार टूटा तो उसमें करंट था। इसकी जानकारी विद्युत विभाग को देकर आपूर्ति को बंद कराया गया। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। मामले में कोई शिकायत पुलिस को नहीं मिली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed