फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Cash worth Rs 2.5 lakh and jewelery worth Rs 12 lakh stolen from advocate's house

Ghaziabad News: अधिवक्ता के घर से ढाई लाख की नकदी और 12 लाख के गहने चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
Cash worth Rs 2.5 lakh and jewelery worth Rs 12 lakh stolen from advocate's house
गाजियाबाद। सिहानीगेट थाना क्षेत्र के पटेलनगर-2 में चोर ने घर में सो रहे अधिवक्ता व उनके परिजनों को नशीला पदार्थ सुंघाकर ढाई लाख की नकदी और 12 लाख के गहने चोरी कर लिए। चोर दीवार फांदकर अंदर दाखिल हुआ और मकान के मुख्य दरवाजे का लॉक बाहर से तोड़कर कमरों में पहुंच गया। चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है।
विज्ञापन

अधिवक्ता राहुल त्यागी ने बताया कि वह दिल्ली में वकालत करते हैं। शुक्रवार की रात को वह अपनी पत्नी नव्या, बेटे अधिराज के साथ कमरे में सो रहे थे। जबकि, दूसरे कमरे में उनके माता-पिता सो रहे थे। राहुल ने बताया कि शनिवार सुबह परिवार के किसी भी सदस्य की समय से आंख नहीं खुली। जबकि, सभी लोग सुबह जल्दी उठ जाते हैं। देर से जब उठे तो घर का मुख्य दरवाजा खुला हुआ था। अलमारी का सभी सामान बिखरा पड़ा था। लॉकर में सोने चांदी के आभूषण, हीरे की अंगूठी, ढाई लाख कैश भी नहीं था।
विज्ञापन

सीसीटीवी देखने पर पता चला कि रात में करीब दो बजे चोर दीवार फांदकर अंदर घुसा और मुख्य दरवाजे का लॉक बाहर से तोड़ा। इस दौरान वह सभी कमरों में गया। आहट होने पर नशे में होने की वजह से किसी की आंख नहीं खुली। मामले में उन्होंने सिहानीगेट थाने में बीएनस की धारा 105(ए) के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसीपी रवि कुमार सिंह ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमों का गठन किया गया है। सीसीटीवी फुटेज से चाेर की पहचान की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed