{"_id":"690862d851153e5f4e045d32","slug":"cash-worth-rs-12-5-lakh-stolen-from-sanitary-showroom-2025-11-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'चोर को थी शोरूम के अंदर की खबर: गाजियाबाद में आधी रात चोरी, साढ़े 12 लाख लेकर फरार; CCTV कैमरा में हुआ कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'चोर को थी शोरूम के अंदर की खबर: गाजियाबाद में आधी रात चोरी, साढ़े 12 लाख लेकर फरार; CCTV कैमरा में हुआ कैद
Mon, 03 Nov 2025 01:38 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 03 Nov 2025 01:38 PM IST
सार
गाजियाबाद में चोरी की एक वारदात सामने आई है। जहां सेनेटरी शोरूम से साढ़े 12 लाख की नकदी चोरी हुई है। पीड़ित जब शोरूम खोलने के लिए पहुंचा तो तब मामले का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
शोरूम में चोरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिहानी गेट क्षेत्र के अंबेडकर रोड स्थित सेनेटरी के शोरूम में रविवार की रात चोरों ने शोरूम के गाले से 12.80 लाख रुपए की नकदी चोरी कर ली। शोरूम में चोर ने तीन स्थानों पर लगे ताले तोड़कर चोरी की थी। सूचना पर पहुंची पुलिस मौके पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
शांति एंटरप्राइजेज के नाम से टाइल्स का शोरूम चलने वाले तरुण शर्मा के मुताबिक उन्हें सुबह आने पर चोरी का पता चला। सीसीटीवी फुटेज में एक बदमाश रात 12:48 बजे शोरूम के अंदर दिख रहा है। आरोपी ने तीन जगह रखी नकदी चोरी की है। यह धनराशि करीब साढ़े 12.80 लाख रुपए बताए गए है।
विज्ञापन
पीड़ित का कहना है कि जिस तरह से बदमाश को पता था कि नकदी कहां रखी रहती है, उससे लग रहा है कि चोर को शोरूम की जानकारी है।