फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Cash and laptop stolen by breaking the lock of the house

Ghaziabad News: घर का ताला तोड़कर नकदी व लैपटॉप चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Cash and laptop stolen by breaking the lock of the house
खोड़ा। प्रताप विहार निवासी नंद किशोर जोशी के मकान में चोरों ने ताले तोड़कर नकदी समेत अन्य सामान चोरी कर लिए। वारदात सात जनवरी को हुई लेकिन पुलिस ने मुकदमा 11 जनवरी की रात को दर्ज किया।
विज्ञापन


नंद किशोर जोशी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सात जनवरी सुबह करीब 7ः40 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके घर का ताला तोड़ा और घर में घुसकर चोरी कर ली। आरोपी घर में रखी 35 हजार रुपये की नकदी, लैपटॉप व अन्य कीमती सामान चोरी करके ले गया। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना डायल 112 पर दी।
विज्ञापन

इसके बाद एक बीरबल चौकी से पुलिसकर्मी उनके घर पहुंचे और इसके बाद उन्होंने चौकी में तहरीर भी दी थी। मामले में पुलिस ने चार दिन बाद मुकदमा दर्ज किया। एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि छानबीन की जा रही है। कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रहे हैं। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed