फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Cash and jewelry worth lakhs stolen from medical store owner's house in broad daylight.

Ghaziabad News: मेडिकल स्टोर संचालक के घर में दिनदहाड़े लाखों की नकदी-जेवर चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Cash and jewelry worth lakhs stolen from medical store owner's house in broad daylight.
मसूरी। मसूरी में दिनदहाड़े एक मेडिकल स्टोर संचालक के बंद मकान को चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने घर से 50 हजार रुपये की नकदी और करीब साढ़े चार लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। शुक्रवार को मसूरी थाना क्षेत्र के बिलाल मस्जिद के पास यह वारदात हुई। मसूरी निवासी सुहेब का खिचरा धौलाना में मेडिकल स्टोर है। शुक्रवार सुबह वह अपने स्टोर पर चले गए थे। दोपहर करीब तीन बजे उनकी पत्नी फरहा बच्चों को लेकर अपने मायके चली गईं। घर के बाहर जीने में लगे लोहे के गेट पर ताला लगा था। शाम लगभग छह बजे जब वह घर लौटीं, तो जीने के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर अलमारी के ताले भी टूटे थे। सारा सामान कमरे में बिखरा पड़ा था। सुहेब ने बताया कि चोरों ने अलमारी में रखी 50 हजार रुपये की नकदी और करीब साढ़े चार लाख रुपये के आभूषण चुरा लिए। सुहेब के अनुसार, चोरों ने 50 हजार रुपये के साथ सोने के जेवरों में एक जोड़ी झुमकी, कानों की बाली, एक अंगूठी और एक चैन चोरी कर ली। चांदी के जेवरों में एक हथफूल, एक जोड़ी पाजेब और बच्चे के कड़े शामिल थे। इन सभी आभूषणों की कुल कीमत लगभग साढ़े चार लाख रुपये बताई गई है। चोरी का पता चलते ही सुहेब ने तुरंत मसूरी पुलिस से संपर्क किया। उन्होंने घटना की शिकायत देकर चोरों की जल्द गिरफ्तारी और माल बरामदगी की गुहार लगाई। एसीपी मसूरी सुनील कुमार ने बताया कि सुहेब की शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed