{"_id":"699a0e8cb927a347cb0b87e4","slug":"cash-and-jewellery-stolen-from-an-elderly-woman-in-the-hospital-premises-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-15946-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: अस्पताल परिसर में बुजुर्ग महिला की नकदी व जेवरात चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: अस्पताल परिसर में बुजुर्ग महिला की नकदी व जेवरात चोरी
विज्ञापन
इंदिरापुरम। थानाक्षेत्र स्थित निजी अस्पताल में भर्ती बेटी की तीमारदारी में गई बुजुर्ग महिला के पर्स से जेवरात और नकदी चोरी हो गई। घटना 24 जनवरी को हुई और उस समय महिला सो रही थीं। पुलिस ने 28 दिन बाद 20 फरवरी की रात महिला के बेटे बागपत के कोर्ट रोड गली नंबर छह निवासी अनिमेष तोमर की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
अनिमेष तोमर ने बताया कि 23 जनवरी को अपनी गर्भवती बहन को इंदिरापुरम स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। प्रसव के बाद चिकित्सकों ने बहन को दो दिन तक अस्पताल में ही भर्ती रखने को कहा था। 24 जनवरी को बहन के कमरे में ही उनकी मां भी सो गईं थी। जब मां की नींद खुली तो पर्स चोरी हो चुका था। उसमें सोने की चेन, झुमके और सात हजार रुपये रखे थे। आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन से शिकायत की, लेकिन 29 जनवरी तक भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन से सीसीटीवी कैमरों की फुटेज मांगी गई है। अब चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।