{"_id":"69dcf693a888640b4b0493c0","slug":"cash-and-jewelery-worth-lakhs-of-rupees-stolen-from-farmer-house-in-jalalabad-village-of-ghaziabad-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद में दिनदहाड़े चोरी: किसान के घर से नकदी और गहने पार, छत के रास्ते घुसे चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद में दिनदहाड़े चोरी: किसान के घर से नकदी और गहने पार, छत के रास्ते घुसे चोर
Mon, 13 Apr 2026 07:28 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Mon, 13 Apr 2026 07:28 PM IST
सार
गाजियाबाद के जलालाबाद गांव में दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई। किसान प्रशांत कुमार के घर का ताला तोड़कर चोर 50 हजार रुपये नकद और करीब 15 लाख रुपये के गहने ले गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
गाजियाबाद में चोरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजियाबाद के जलालाबाद गांव में चोर एक मकान से पचास हजार रुपये नकदी और करीब 15 लाख रुपये कीमत के गहने चोरी कर ले गए। पुलिस से पीड़ित ने गुहार लगाई है।
विज्ञापन
जलालाबाद गांव निवासी किसान प्रशांत कुमार बताया कि रविवार सुबह वह घर का ताला लगाकर खेत पर चले गए थे, वहां से करीब साढ़े दस बजे घर आए तो अंदर से दरवाजा बंद था। वह पड़ोस की छत से अपने घर में पहुंचे तो देखा कमरों के ताले टूटे पड़े हैं और सामान बिखरा पड़ा है। बताया कि अलमारी से 50 हजार रुपये नकदी और करीब 15 लाख रुपये कीमत के गहने चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
बताया कि चोर पड़ोस की छत से मकान के अंदर पहुंचे थे। प्रशांत कुमार ने गांव के कुछ युवकों पर चोरी करने का शक जताते तहरीर दी है। एसीपी ने बताया कि वारदात की जांच की जा रही है।
विज्ञापन