फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Case registered regarding Nikah ceremony in temple premises

Ghaziabad News: मंदिर परिसर में निकाह समारोह के मामले में केस दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
Case registered regarding Nikah ceremony in temple premises
मोदीनगर। गोविंदपुरी कॉलोनी स्थित मंदिर परिसर में निकाह समारोह के मामले में पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने की धारा में एक आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। गोविंदपुरी स्थित शक्तिधाम मंदिर परिसर में सोमवार को सुदामापुरी कॉलोनी निवासी व्यक्ति की पुत्री का निकाह समारोह था। बरात लोनी से आई थी। मंदिर परिसर में निकाह समारोह की सूचना से हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं में आक्रोश पैदा हो गया था। वरिष्ठ नेता नीरज शर्मा कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और निकाह समारोह के विरोध में हंगामा किया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने निकाह समारोह रुकवा दिया था। नीरज शर्मा ने मनोज कुमार के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने की तहरीर दी थीं। लगभग ढाई माह पूर्व शुल्क वसूलकर मंदिर परिसर में निकाह समारोह आयोजित करने की अनुमति दी थी। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि मनोज कुमार के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने की धारा 299 में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed