फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Case registered over allegation of fraudulently misappropriating five lakh rupees.

Ghaziabad News: धोखे से पांच लाख रुपये हड़पने का आरोप, केस दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Case registered over allegation of fraudulently misappropriating five lakh rupees.
मोदीनगर। सीकरी कलां निवासी ब्रिजेश शर्मा ने पांच लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। आरोपी रकम वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। डीसीपी ग्रामीण जोन के आदेश पर मोदीनगर पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

ब्रिजेश शर्मा की शिकायत के अनुसार नगर की बैंक कॉलोनी निवासी अमित गुप्ता व अमित मित्तल ने उनसे पांच लाख रुपये उधार लिए थे। आरोपियों ने जल्द रकम लौटाने का वादा किया था। मगर आरोपियाें ने काफी समय बाद भी रकम नहीं लौटाई। ब्रिजेश ने तकादा किया तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

आरोपियों ने धमकाया कि दोबारा तकादा किया तो जान से हाथ धोना पड़ेगा। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि तहरीर के अनुसार अमित गुप्ता व अमित मित्तल निवासी बैंक कॉलोनी मोदीनगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed