{"_id":"65dda079f258f478fc0d9e4c","slug":"case-registered-against-two-officials-of-hindu-raksha-dal-who-entered-the-mosque-wearing-shoes-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: माहौल बिगाड़ने की कोशिश, धार्मिक स्थल पर जूते पहनकर घुसे दो युवक; मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: माहौल बिगाड़ने की कोशिश, धार्मिक स्थल पर जूते पहनकर घुसे दो युवक; मुकदमा दर्ज
Tue, 27 Feb 2024 02:12 PM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबाबाद
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 27 Feb 2024 02:12 PM IST
सार
मस्जिद में जूते पहनकर घुसे हिन्दू राक्षदल के दो पदाधिकारियों पर मामला दर्ज हो गया है। टीलामोड थाना क्षेत्र की मदीना मस्जिद का मामला बताया जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
टीला मोड़ थाना क्षेत्र की मदीना मस्जिद में दो युवक जूते पहनकर घुस गए। मस्जिद की देखरेख से जुड़े व्यक्ति ने दोनों को हिंदू रक्षादल का पदाधिकारी होना बताया है। धार्मिक टिप्पणी करने और माहौल बिगाड़ने, धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
मुकदमा दर्ज कराने वाले शहवाज ने बताया कि सोमवार रात 12 बजे अन्नू और दक्ष मस्जिद में घुस आए थे। धार्मिक टिप्पणी करते हुए धक्कामुक्की की और नवाज नहीं पढ़ने देने की चेतावनी दी। समझाने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी है। आरोपियों ने मस्जिद की छत पर जाते समय रोकने का प्रयास करने पर धक्का मुक्की की। अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
वहीं टीला मोड़ थाना प्रभारी की पूछताछ में सामने दोनों युवकों ने बताया है कि शोर सुनकर दोनों अंदर गए थे। एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि ट्वीट के माध्यम से सूचना मिली। सोमवार देर रात गरिमा गार्डन कि मदीना मस्जिद में गैर समुदाय के दो युवक जूते पहनकर घुस गए।
विज्ञापन
मामले को गंभीरता से लिया गया। जांच में मामला सही पाया गया है। पुलिस टीम ने अन्नू चौधरी और दक्ष चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों को आईपीसी की 151ए, 295, 295ए, 323, 504 व 506 धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।