फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Case Registered Against Three Individuals for Illegally Constructing a Shrine

Ghaziabad News: गलत तरीके से मजार का निर्माण कराने वाले तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Case Registered Against Three Individuals for Illegally Constructing a Shrine
लोनी। ट्रॉनिका सिटी सेक्टर बी-एक स्थित आवासीय क्षेत्र की पुरानी मजार का गलत तरीके से निर्माण कराने वाले तीन आरोपियों के खिलाफ यूपीसीडा ने ट्रॉनिका सिटी थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। स्थानीय लोगों ने नमाज पढ़े जाने से अराजकता फैलने और माहौल खराब होने की आशंका जताई थी।
विज्ञापन

यूपीसीडा के सहायक प्रबंधक अनिल कुमार सिंह ने ट्रॉनिका सिटी थाने में दी शिकायत में बताया कि विभाग की ओर से वर्ष 2000 में सेक्टर बी-एक में विकास कार्य कराया था। आरोप है कि क्षेत्र में विकास कार्य करते समय अज्ञात दूसरे धर्म के लोगों ने वहां मौजूद अवैध मजार का विस्तार करना प्रारंभ कर दिया। यह मजार करीब 26 साल पहले बनी थी। लोगों द्वारा शिकायत करने पर यूपीसीडा द्वारा मजार के विस्तार के काम को रोक दिया गया था। उन्होंने बताया कि यूपीसीडा द्वारा किसी व्यक्ति या किसी पक्ष को दरगाह मजार की भूमि आवंटित नहीं की गई है। सेक्टर में रहने वाले निवासियों ने अवैध मजार में दूसरे धर्म के लोगों के एकत्रित होकर नमाज पढ़े जाने से अराजकता फैलने से क्षेत्र का माहौल खराब होने की आशंका जताई है। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि सहायक प्रबंधक की शिकायत पर दिल्ली दरियागंज में रहने वाले चंद बाबा, ट्रॉनिका सिटी में रहने वाले असगर अली समेत अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed