{"_id":"67801a7e6c400f32af0797d7","slug":"case-registered-against-30-prd-soldiers-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-549686-2025-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: 30 पीआरडी जवानों के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: 30 पीआरडी जवानों के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
गाजियाबाद। विकास भवन स्थित जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी के कार्यालय में स्टाफ से हाथापाई करने, सरकारी काम में बाधा डालने व सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में कविनगर थाने में 30 पीआरडी जवानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
मामले में पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। प्रभारी, जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी सर्वेश सिंह ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि कृष्णकुमार त्यागी, उमेश त्यागी, ज्ञानचंद गुलशन आदि 30 पीआरडी जवान एक जनवरी को उनके कार्यालय में पहुंचे।
देखते ही उन्होंने उनके साथ गाली गलौंच शुरू कर दी। सरकारी पत्रावलियां फाड़ दीं। पीआरडी एकजुट होकर उनपर हमलावर हो गए। इस दौरान सहकारिता विभाग व अन्य स्टाफ ने किसी तरह उनको बचाया। आरोप है कि पीआरडी जवानाें ने वरिष्ठ सहायक विजय सिंह को कमरे में बंधक बना दिया। पीआरडी जवान कृष्ण कुमार आदि ने बताया कि उन्होंने किसी के साथ कोई हाथापाई नहीं की। न ही कोई सरकारी दस्तावेज को नुकसान पहुंचाया है। इसका कोई प्रमाण भी आरोप लगाने वालों के पास नहीं है। आमद पत्र लेने के लिए कार्यालय गए थे। एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यालय में लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।