फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Case registered after six women are defrauded of lakhs of rupees in the name of a 'committee' (savings scheme)

Ghaziabad News: कमेटी के नाम पर छह महिलाओं से लाखों रुपये की ठगी, केस दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Case registered after six women are defrauded of lakhs of rupees in the name of a 'committee' (savings scheme)
मोदीनगर। निवाड़ी के गांव पैंगा में कमेटी के नाम पर शातिर ने महिला ने छह महिलाओं से लाखों रुपये की ठगी कर ली। पुलिस कमिश्नर के आदेश पर निवाड़ी पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन




गांव पैंगा की रहने वाली महिला रामवीरी की शिकायत के अनुसार गांव निवासी महिला गीता ने उन्हें कमेटी के नाम पर अच्छे मुनाफे का लालच दिया और गांव की कई महिलाओं की कमेटी शुरू कर दी। रामवीरी, कमेश, अंजु, रामबती, कविता और सरिता आदि सहित कई महिलाओं ने गीता के पास पांच सौ रुपये लेकर 15 सौ रुपये महीना की कमेटी डाली। उन्होंने वर्ष 2020 से 2023 तक लगातार कमेटी जमा की। समय पूरा होने पर महिलाओं ने रकम मांगी। आरोप है कि शुरू में आरोपी गीता उन्हें टरकाती रही और बाद में रकम देने से इन्कार कर दिया। आरोप है कि रकम मांगने पर महिला ने उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। महिलाओं ने निवाड़ी पुलिस से मामले की शिकायत की मगर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसके बाद महिलाओं ने पुलिस कमिश्नर से मामले की शिकायत की। पुलिस कमिश्नर ने निवाड़ी पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया। एसीपी मोदीनगर सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि तहरीर के अनुसार गीता निवासी गांव पैंगा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed