फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Case of rape on strength of a firearm in Ghaziabad

Ghaziabad: ममेरे भाई पर तमंचे के बल पर दुष्कर्म करने का आरोप, रेस्टोरेंट में ले जाकर युवती के साथ की मारपीट

Wed, 07 Sep 2022 11:47 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 07 Sep 2022 11:47 AM IST
सार

युवती ने ममेरे भाई पर तमंचे के बल पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोपी लगातार युवती पर निकाह करने का दबाव बना रहा है। उसने  युवती को रेस्टोरेंट में ले जाकर मारपीट की। पीड़िता ने मामले में विजय नगर थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन
Case of rape on strength of a firearm in Ghaziabad
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

विजय नगर थाना क्षेत्र में युवती ने ममेरे भाई पर तमंचे के बल पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोपी युवती के साथ मारपीट का वीडियो वायरल कर निकाह करने का दबाव बना रहा है। युवती के पिता का मार्च में देहांत हो गया था। 4 महीने पहले उसका ममेरा भाई घर आया। इस बीच उसके भाई काम पर गए थे। और घर में बीमार मां थी। 

विज्ञापन


आरोप है कि मामा के लड़के ने तमंचे के बल पर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। परिजनों को बताने पर युवती का वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई। पीड़िता के चुपचाप रहने पर आरोपी आए दिन लगातार दुष्कर्म करने लगा और निकाह का दबाव बनाने लगा।
विज्ञापन


29 अगस्त को पीड़िता बाजार गई थी तो आरोपी ने तमंचा सटाकर बलपूर्वक बाइक पर बैठाकर रेस्टोरेंट ले गया। जहां उसके साथ मारपीट कर निकाह करने का दबाव बनाया गया घटना के बाद पीड़िता ने अपने भाई को सारी बात बताई, जिसके बाद विजय नगर थाने में शिकायत दी गई। विजय नगर थाना प्रभारी योगेंद्र मलिक का कहना है शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed