{"_id":"66e76d325abefe3a730f3cd4","slug":"case-of-attack-registered-against-nine-including-district-panchayat-member-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-103932-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: जिला पंचायत सदस्य सहित नौ के खिलाफ हमले का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: जिला पंचायत सदस्य सहित नौ के खिलाफ हमले का केस दर्ज
विज्ञापन
मोदीनगर। हापुड़ मार्ग स्थित ज्ञानस्थली कॉलेज से संबंधित ऑडियो वायरल होने के मामले में नया मोड़ आ गया है। भोजपुर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर जिला पंचायत सदस्य अनिल गौतम सहित नौ के खिलाफ जानलेवा हमले समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
भोजपुर के हापुड़ मार्ग स्थित ज्ञानस्थली कॉलेज के चेयरमैन हरिओम शर्मा की ओर से न्यायालय में दिए प्रार्थनापत्र के अनुसार कॉलेज के छात्र सूरज पाल ने एक ऑडियो वायरल कर कॉलेज को बदनाम करने का प्रयास किया। ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एक पार्टी के जिलाध्यक्ष ने उन्हें कॉल कर कॉलेज बंद कराने और जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि जिला पंचायत सदस्य अनिल गौतम और मोहित जाटव सहित अन्य लोगों ने जुलाई माह में कॉलेज पर पत्थरबाजी की और हरिओम शर्मा पर तमंचे से जानलेवा हमला किया। इसके बाद भी आरोपी कॉल कर धमकाते रहे। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर जिला पंचायत सदस्य अनिल गौतम, सूरज पाल, अमित आजाद, मोहित जाटव आदि सहित अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।