फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Case filed against unknown NHAI officer for two deaths in road accident

Ghaziabad News: सड़क हादसे में दो की मौत पर एनएचएआई के अज्ञात अधिकारी पर मुकदमा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Case filed against unknown NHAI officer for two deaths in road accident
लोनी।
विज्ञापन

ट्रॉनिका सिटी थाना दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे पावी के सामने बाइक पर स्टंट करने के दौरान दो बाइकों के टकराने पर दो की मौत के बाद पुलिस ने एनएचएआई के अज्ञात अधिकारी व कर्मचारी पर मुकदमा दर्ज किया है। मृतक अध्यापक के परिजनों ने बाइक सवार युवक और एनएचएआई से संबंधित अधिकारी व कर्मचारी के खिलाफ शिकायत दी थी।


एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि इस घटना में मृतक सुबोध कुमार निवासी बागपत के भाई प्रशांत ने पुलिस को शिकायत दी थी। जिसमें बाइक पर स्टंट कर रहे चालक रोहित व एनएचएआई संबंधित अधिकारियों पर आरोप लगाए थे। प्रशांत कुमार का आरोप है कि सड़क पर काम चलने के बावजूद एनएचएआई की ओर से इस मार्ग को बंद नहीं किया गया था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है। बता दें कि 13 अगस्त की शाम सुबोध कुमार दिल्ली स्थित स्कूल से बाइक पर घर की तरफ आ रहे थे। जैसे ही वह दिल्ली-देहरादून हाईवे पर पाबी सादकपुर गांव के सामने पहुंचे, तो मंडोला की ओर से बाइक पर स्टंट करते आ रहे रोहित निवासी करावल नगर दिल्ली की बाइक से भिड़ गई। हादसे में भाई व उनका साथी और बाइक पर स्टंट कर रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि बाइक पर स्टंट करने वाले युवक के परिजन उसे पास के अस्पताल में लेकर पहुंचे। जबकि भाई सुबोध व उनके साथी को पुलिस ने लोनी के संयुक्त अस्पताल लेकर पहुंची। चिकित्सक ने घायलों को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान चिकित्सक ने उनके भाई को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरे घायल को उसके परिजन उपचार के लिए मेरठ ले गए। बाइक पर स्टंट करने वाले घायल युवक की भी उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed