फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Case filed against two including lab director for illegal construction

Ghaziabad News: लैब निदेशक समेत दो के खिलाफ अवैध निर्माण का मुकदमा दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 06:26 AM IST
विज्ञापन
Case filed against two including lab director for illegal construction
साहिबाबाद। जीडीए के दो अवर अभियंता ने शालीमार गार्डन थाने में एक लैब निदेशक समेेत दो निर्माणकर्ताओं के खिलाफ अवैध निर्माण करने का मुकदमा दर्ज कराया है। अवर अभियंता राजेंद्र सिंह का कहना है कि विक्रम एंकलेव में भूखंड संख्या-142 पर स्वीकृत मानचित्र से अलग निर्माणकर्ता अहमद अंसारी ने अवैध निर्माण कर लिया था। प्राधिकरण की टीम ने सूचना मिलने पर तुरंत मौके पर जाकर निर्माण रोक दिया, लेकिन निर्माणकर्ता ने बीती तीन मई को सील लगी होने के बावजूद चोरी-छिपे रात में निर्माण कार्य फिर से शुरू कर दिया। वहीं, अवर अभियंता गिरिजा शंकर मल्ल का कहना है कि राजेंद्र नगर सेक्टर-3 में भूखंड संख्या- 11/67 पर निर्माणकर्ता एटी जेड लैब सोल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक राजन साहनी को बीती 11 जून में कारण बताओ नोटिस दिया गया, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। प्राधिकरण ने 30 अप्रैल काे भूखंड सील कर दिया पर उन्होंने सील तोड़कर निर्माण शुरू कर दिया। अब फिर से टीम ने भूखंड सील करके शालीमार गार्डन थाने में मुकदमा कराया है। एसीपी सिद्धार्थ गौतम का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed