फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Case filed against three including husband on dowry harassment charges

Ghaziabad News: दहेज उत्पीड़न के आरोप में पति समेत तीन पर मुकदमा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Case filed against three including husband on dowry harassment charges
कौशांबी। वैशाली निवासी महिला ने पति व सास समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। शादी से पहले दंपति पांच साल तक सह संबंध में रहे। इसके बाद युवती के जोर देने पर दिल्ली में कोर्ट मैरिज की। आरोप है कि शादी के बाद से पति व अन्य ससुराल वाले दहेज के लिए दबाव बनाने लगे। मांग पूरी न होने पर मारपीट करते हुए बेघर करने की धमकी दी। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस को बताया कि शादी से पहले वह दिल्ली निवासी अंकित नाम के युवक संग पांच साल तक सह संबंध (रिलेशनशिप) में रही। इस दौरान जब भी उसने शादी के लिए कहा युवक ने टालमटोल कर दी। कई बार युवक ने उससे मारपीट भी की लेकिन हर बार माफी मांगकर विवाद खत्म किया। 11 दिसंबर 2023 को दिल्ली में दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली। आरोप है शादी के बाद अंकित ने उन्हें दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरु कर दिया।
विज्ञापन

यहां तक कि अपने घर भी लेकर नहीं गया और न ही खर्चा देता था। अंकित के परिजन भी घर में रखने के लिए दहेज की मांग करते थे। जब वह दहेज के लिए मना करती तो ससुराल वाले उसे जान से मारने की धमकी देते। आरोप यह भी है कि अंकित उससे तलाक लेकर दहेज के लिए दूसरी युवती से शादी करना चाहता है और इसमें उसकी मां व भाभी भी साथ दे रही हैं। एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है, जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed