फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Case filed against those who caused financial loss to the company

Ghaziabad News: कंपनी को आर्थिक हानि पहुंचाने वालों पर केस दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Case filed against those who caused financial loss to the company
गाजियाबाद। सोशल मीडिया पर विज्ञापन करने वाली कंपनी को आर्थिक नुकसान पहुंचाने व रकम गबन करने का मामला सामने आया है। कंपनी के मालिक साहिल प्रीत सिंह ने कंपनी की ही महिला अधिकारी आस्था सोनी समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। साहिल प्रीत सिंह ने बताया कि उनकी कपंनी सोशल मीडिया पर प्रचार प्रसार का काम करती है। उनकी कंपनी में गुरुग्राम निवासी आस्था सोनी व अनुज नौकरी करते थे। दोनों ने कई लोगों के विज्ञापन बुक होने का दावा किया। विज्ञापन चलवा दिए गए, लेकिन उनका भुगतान कंपनी के खाते में नहीं आया। बाद में पता चला कि जिन लोगों के विज्ञापन चलवाए गए, वह उनसे मिले हुए थे। उन्होंने विज्ञापन चलवाने का भुगतान कंपनी के खाते में न देकर सीधे आस्था व अनुज के खाते में भेज दिए। इसमें कंपनी को 48 लाख से ज्यादा की हानि हुई। मामले में कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इस बारे में एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता से रिकॉर्ड मांगा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed