फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Case filed against doctor's wife for threatening her with a foreign friend

Ghaziabad News: विदेशी मित्र से धमकी दिलाने के आरोप में डॉक्टर की पत्नी पर मुकदमा दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Case filed against doctor's wife for threatening her with a foreign friend
इंदिरापुरम। एटीएस निवासी डॉक्टर ने अपनी पत्नी के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि पत्नी ने अपने विदेशी मित्र से जान से मरवाने की धमकी दिलाई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


डॉक्टर ने बताया कि उनकी पत्नी काफी समय से सोशल मीडिया के जरिये विदेश में रहने वाले व्यक्ति से संपर्क में है। जब उन्हें इसकी जानकारी हुई तब उन्होंने पत्नी का फोन चेक किया। इसमें बहुत सी अश्लील वीडियो और बातचीत मिली। आरोप है कि जब उन्होंने ऐसा करने से पत्नी को मना किया तब पत्नी ने विदेशी मित्र की मदद से जान से मरवाने की धमकी दे डाली। पीड़ित डॉक्टर ने पुलिस को यह भी बताया है कि उनके रास्ते में कुछ लोग पीछा भी करते हैं। एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed