फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Case filed against 25 advocates for talking to CBI officer

Ghaziabad News: सीबीआई अधिकारी से कहासुनी पर 25 अधिवक्ताओं पर मुकदमा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Apr 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Case filed against 25 advocates for talking to CBI officer
गाजियाबाद। एक सप्ताह पूर्व अधिवक्ताओं और सीबीआई के एक अधिकारी के बीच हुई कहासुनी और मारपीट के मामले में सीबीआई के विशेष लोक अभियोजक ने 25 अधिवक्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने सोमवार रात एक अधिवक्ता के घर दबिश दी। इसके विरोध में अधिवक्ताओं ने मंगलवार को कचहरी में हड़ताल कर दी। हड़ताल पर रहने से करीब 10 हजार वादकारियों को तारीख लेकर वापस लौटना पड़ा।बार एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेंद्र कौशिक ने बताया कि एक सप्ताह पहले कचहरी के मेन गेट के पास सीबीआई के एक अधिकारी और अधिवक्ताओं के बीच कार टकराने पर कहासुनी हो गई थी। सीबीआई के अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने अधिवक्ता दीपक तेवतिया समेत 25 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले में सोमवार की देर रात पुलिस ने अधिवक्ता दीपक तेवतिया के घर पर दबिश दी। इस बात की जानकारी मिलने पर अधिवक्ताओं में रोष फैल गया। मामले की जानकारी कविनगर पुलिस से की गई। कविनगर पुलिस ने दबिश दिए जाने के मामले को इन्कार किया है। बार एसोसिएशन ने अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्य से विरत रहने का प्रस्ताव पारित कर दिया। अधिवक्ताओं का कहना है कि पुलिस ने बिना जांच किए ही रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वकीलों ने जनपद न्यायाधीश जितेंद्र कुमार सिन्हा के पास पहुंचकर मामले की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed