फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Case filed against 100 people who blocked the road after the death of a child

Ghaziabad News: बच्चे की मौत के बाद सड़क जाम करने वाले 100 पर मुकदमा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Case filed against 100 people who blocked the road after the death of a child
लोनी। सड़क हादसे में मासूम बच्चे की मौत के बाद दिल्ली-सहारनपुर मार्ग पर जाम लगने वाले सौ लोगों के खिलाफ अंकुर विहार थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कार चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दो बार सड़क जाम किया था। पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर सड़क पर जाम लगने वाले आरोपियों की पहचान कर रही है।
विज्ञापन

एसीपी अंकुर विहार अजय कुमार ने बताया कि बलरामनगर में मासूम बच्चे की मौत के बाद पुलिस ने कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस कार चालक की तलाश कर रही थी। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद मासूम बच्चे का शव लोनी पहुंचा था। इसके बाद परिजन बच्चे का शव लेकर पहले बलराम गर कॉलोनी के सामने पहुंचे। यहां पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें वापस भेज दिया था। इसके कुछ देर बाद कुछ लोग फिर बच्चे का शव लेकर लोनी तिराहा पर पहुंचे थे। यहां लोगों ने आधे घंटे से ऊपर सड़क पर जाम लगाए रखा। इसके चलते मार्ग पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। आने जाने वाले लोगों को परेशानी हुई। सड़क जाम करने पर उपनिरीक्षक रामकुमार ने अंकुर विहार थाने में जाम लगने वाले लोगों के खिलाफ शिकायत दी। एसीपी ने बताया कि शिकायत के आधार पर थाने में मृतक की मां, पिता एजाज, आजाद, गुलफाम, फिरोज, अशरफ व अन्य सौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी की कार को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

बता दें कि
अंकुर विहार थाना क्षेत्र की बलरामनगर कालोनी में शनिवार शाम तेज रफ्तार ने साइकिल चला रहे 8 साल के मासूम बिलाल को टक्कर मार दी थी। टक्कर लगने के बाद चालक कार लेकर मौके से भाग गया। इसके बाद आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बिलाल को अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उपचार के बाद बिलाल की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed