फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Case filed after seven days in Scorpio rider's death case

Ghaziabad News: स्कार्पियो सवार की मौत के मामले में सात दिन बाद मुकदमा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Case filed after seven days in Scorpio rider's death case
गाजियाबाद। वेव सिटी थाना क्षेत्र में डिवाइडर से टकराकर कार पलटने के हादसे में उसमें सवार युवक की मौत मामले में सात दिन बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है। पिता की तरफ से दी गई शिकायत में उन्होंने उसकी कार चला रहे दोस्त पर कार तेज और लापरवाही से चलाने का आरोप लगाया है। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि नीति खंड प्रथम में रहने वाले मनदीप गौतम ने वेव सिटी थाने में हादसे की प्राथमिकी दर्ज कराई है। मनदीप गौतम के मुताबिक उनका बेटा कौटिल्य गौतम आठ दिसंबर की सुबह अपने दोस्त लक्ष्य मेहरा निवासी एसपीएस सोसायटी इंदिरापुरम की स्कार्पियो कार में बैठकर अपने घर आ रहा था और गाड़ी लक्ष्य मेहरा चला रहा था।
विज्ञापन

इस दौरान सुबह लगभग साढ़े चार बजे उनकी गाड़ी शाहपुर बम्हैटा के सामने पहुंची तो बहुत तेज गति व लापरवाही से चलाने की वजह से गाड़ी डिवाइडर से टकराई और पलट गई। गाड़ी में आगे बैठे उनका पुत्र कौटिल्य गौतम गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद दोस्त उसे यशोदा मेडिसिटी अस्पताल इंदिरापुरम लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने कौटिल्य गौतम को मृत घोषित कर दिया। गाड़ी में बैठे अन्य भी घायल हो गए थे। बेटे के दोस्तों ने उन्हें हादसे की सूचना दी। अंतिम संस्कार के बाद पीड़ित ने हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए वेव सिटी थाने में तहरीर दी। एसीपी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed