{"_id":"690a597950d16ee3000a6b52","slug":"case-filed-after-assault-on-girls-in-club-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-11825-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: क्लब में लड़कियों से छेड़छाड़ के बाद मारपीट, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: क्लब में लड़कियों से छेड़छाड़ के बाद मारपीट, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
कौशांबी स्थित ऐंजल मॉल में क्लब के बाहर भागते युवक के साथ मारपीट का वीडियो हुआ वायरल। स्रोत वीड
कौशांबी। थानाक्षेत्र स्थित एंजल मॉल में संचालित एक क्लब में दो नवंबर की रात दिल्ली से आई पांच लड़कियों से कुछ लोगों ने छेड़छाड़ की। आरोप है कि उन्होंने जब इसका विरोध किया तब पांच-छह लड़कों ने पहले बाउंसर को पीटा। उसके बाद युवतियों के साथ आए लोगों से भी हाथापाई की। आरोप है कि प्रवीन नाम के व्यक्ति ने खुद को पत्रकार बताते हुए क्लब संचालक को भी धमकी दी। मामले में शुरुआती जांच के बाद तीन नवंबर को पुलिस ने प्रवीन को नामजद करते हुए पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
दर्ज मुकदमे में युवतियों ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ क्लब आई थीं। इस दौरान कुछ व्यक्ति छेड़छाड़ करने लगे। क्लब के बाउंसरों ने युवकों को मना किया। प्रवीन नाम के व्यक्ति ने खुद को पत्रकार बताते हुए क्लब बंद कराने की धमकी दी। इसके बाद कहासुनी बढ़ती चली गई और मारपीट भी हुई। पीड़िताओं ने इसका वीडियो एक्स पर साझा किया। इसमें क्लब संचालक उस व्यक्ति पर प्रतिमाह 10 हजार रुपये लेने का भी आरोप लगाता दिख रहा है।
मामला लखनऊ डीजीपी मुख्यालय की नजर में आ गया। इसके बाद शुरुआती जांच कर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि वीडियो साक्ष्यों के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। क्लब संचालक के लगाए आरोपों की जांच की जा रही है। संचालक ने रुपयों के लेनदेन के साक्ष्य होने की बात कही है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज व अन्य तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।