फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Case against the person who extorted illegal money on the pretext of providing house and shop

Ghaziabad News: मकान व दुकान दिलाने का झांसा देकर अवैध वसूली करने वाले पर केस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Feb 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
Case against the person who extorted illegal money on the pretext of providing house and shop
गाजियाबाद। नगर निगम से मकान व दुकान दिलाने का झांसा देकर पांच-पांच सौ रुपये की अवैध वसूली करने वाले के खिलाफ नगर आयुक्त के निर्देश पर डूडा के परियोजना अधिकारी संजय पथरिया ने मधुबन बापूधाम थाने में नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन

संजयनगर सेक्टर 23 पुलिस चौकी के पास पानी की टंकी के नीचे कैंप लगाकर पीला कार्ड और सफेद पर्ची बनाकर जरूरतमंद लोगों से पांच-पांच सौ रुपये ठगने का मामला सामने आया था। मामले का वीडियो और ऑडियो वायरल होने के बाद शिकायत नगर आयुक्त तक पहुंची। नगर आयुक्त ने मामले का संज्ञान लेकर पीओ डूडा को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए थे।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता गाजियाबाद उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अवधेश शर्मा ने बताया कि कई दिनों से यहां लोगों की भीड़ लग रही थी। मंगलवार को उन्होंने मौके पर जाकर लोगों से बात की तो पता चला कि कैंप में लोगों को नगर निगम से मकान दिलाने के लिए पंजीकरण कराया जा रहा है। नगर निगम के नाम से पर्ची काटी जा रही है। लोगों से पांच-पांच सौ रुपये जमा कराए जा रहे हैं। इस बात की जब उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों से तस्दीक की तो पता चला कि पर्ची काटने वाले नगर निगम या डूडा के कर्मचारी नहीं हैं। पीओ डूडा संजय पथरिया का कहना है कि जांच में जिस व्यक्ति का नाम सामने आ रहा है वह डूडा का कर्मचारी नहीं है। नगर निगम या डूडा में मकान दिलाने या दुकान दिलाने की कोई स्कीम नहीं चल रही है। संबंधित के खिलाफ थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
हजारों लोगों से वसूले गए करोड़ो
शिकायतकर्ता अवधेश का कहना है कि मंगलवार को जो पर्ची लोगों ने दिखाई है उस पर जो नंबर पड़ा है 13000 है। इससे पता चलता है कि यह फर्जीवाड़ा और अवैध वसूली का खेल पूरे जिले में काफी समय से चल रहा है। पांच-पांच सौ रुपये के हिसाब से छह करोड़ से अधिक की रकम बैठ रही है।
------
मकान देने की कोई नहीं है स्कीम
नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक का कहना है कि नगर निगम में मकान दिलाने या बनाने की कोई स्कीम नहीं चल रही है। लोगों से अपील है कि किसी के झांसे में न आएं। जांच के आदेश दे दिए गए हैं। नगर निगम का कोई कर्मचारी यदि फर्जीवाड़ा कर रहा है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के साथ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

------------
एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि नगर निगम की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर अमित भटनागर निवासी शास्त्रीनगर मेरठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच की जा रही है।
--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed