फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Car riders fired on advocate and media person, case registered

Ghaziabad News: कार सवारों ने अधिवक्ता व मीडियाकर्मी पर की फायरिंग, केस दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
Car riders fired on advocate and media person, case registered
मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर कार सवार युवकों ने दोस्त की जन्मदिन पार्टी से लौट रहे अधिवक्ता अंकुश राणा और मीडियाकर्मी पंकज शर्मा पर अचानक फायरिंग कर दी। कार में नीचे झुककर दोनों ने अपनी जान बचाई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार के नंबर के आधार पर फायरिंग करने वालों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गाजियाबाद के साहनी गांव निवासी पंकज शर्मा मीडियाकर्मी हैं। पंकज शर्मा ने बताया कि रविवार रात वह अपने दोस्त अधिवक्ता अंकुश राणा के साथ मेरठ एक जन्मदिन पार्टी में गए थे। सोमवार सुबह करीब चार बजे वह वापस गाजियाबाद लौट रहे थे। इसी दौरान वह दिल्ली-मेरठ मार्ग पर काजमपुर गेट के समीप कार रोककर लघुशंका करने लगे। तभी एक अन्य कार वहां आकर रुकी और कार सवारों ने शराब का ठेका खुलवा कर शराब ली। आरोप है कि कार सवार युवक नशे में धुत थे और वह मीडियाकर्मी व अधिवक्ता को गाली-गलौज करने लगे। दोनों दोस्त नशे में धुत युवकों की बात को अनसुना कर कार में बैठकर रवाना होेने लगे। इसी दौरान युवकों ने दबंगई करते हुए पकंज शर्मा और अंकुश राणा को निशाना बनाते हुए उन पर पिस्टल से फायरिंग कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय का कहना है कि तहरीर के आधार पर घटना की रिपोेर्ट दर्ज कर ली है। कार के नंबर के आधार पर हमलावरों की तलाश की जा रही है। दो युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed