फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Car riders fired in the air during Tashanbaazi, case registered

Ghaziabad News: टशनबाजी में कार सवारों ने की हवाई फायरिंग, केस दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Car riders fired in the air during Tashanbaazi, case registered
मोदीनगर। तेेल मिल कॉलोनी में मंगलवार रात कार सवारों ने टशनबाजी में हवाई फायरिंग की। फायरिंग से कॉलोनी में दहशत फैल गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गए। कॉलोनी निवासी सुमित, शेखर नीशू व अमित ने बताया कि मंगलवार रात वह कॉलोनी में टहल रहे थे। तभी कॉलोनी में कार सवार युवक हुड़दंग मचा रहे थे। आरोपी हूटर बजाकर कार तेजी से दौड़ा रहे थे। आरोपियों ने कॉलोनी में कई चक्कर काटे। कई लोग कार की चपेट में आने से बाल-बाल बचे। इसी बीच आरोपियों ने कई राउंड हवाई फायरिंग की। कॉलोनी गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज गई। लोग घरों के बाहर आ गए। भीड़ को देखकर आरोपी कार सवार हथियार हवा में लहराते हुए फरार हो गए। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय का कहना है कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज में कार की पहचान हो गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed