फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Car riders broke the barrier of Bhojpur toll, pointed pistol at the deputy manager

Ghaziabad News: कार सवारों ने तोड़ा भोजपुर टोल का बैरियर, उप प्रबंधक पर तानी पिस्टल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jan 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Car riders broke the barrier of Bhojpur toll, pointed pistol at the deputy manager
मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर कार सवारों ने शनिवार रात भोजपुर टोल का बैरियर तोड़ दिया। कंट्रोलरूम के पास टोलकर्मियों ने आरोपियों को रोका तो कार सवाराें ने उन्हें रौंदने का प्रयास किया। कार सवारों ने हवाई फायरिंग की और टोल के उप प्रबंधक के सीने पर पिस्टल तान दी। आरोपियों ने टोलकर्मियों को पीटकर घायल कर दिया और हथियार हवा में लहराते हुए फरार हो गए। मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन

भोजपुर टोल प्लाजा के उप प्रबंधक रोहित कुमार मिश्रा ने बताया कि शनिवार रात लगभग एक बजे दिल्ली की तरफ से आ रही एक कार बैरियर तोड़कर जाने लगी। रोहित, शिफ्ट प्रभारी ब्रिजेश यादव व अजय प्रताप कंट्रोलरूम के बाहर आकर अन्य कर्मियों के साथ कार रोकने का प्रयास करने लगे। इस पर कार सवारों ने टोलकर्मियों पर कार चढ़ा दी। टोलकर्मियों ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। इसके बाद नशे में धुत कार सवारों ने पिस्टल से कई राउंड हवाई फायरिंग की और रोहित मिश्रा पर पिस्टल तान दी। आरोप है कि कार सवारों ने टोलकर्मियों को बुरी तरह पीटा।
विज्ञापन

वहीं, भोजपुर थाने से मात्र 300 मीटर की दूरी पर कई राउंड हवाई फायरिंग होने पर भी पुलिस बेखबर रही। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कार के नंबर की पहचान हो गई है। कार के नंबर के आधार पर हवाई फायरिंग सहित कई अलग-अगल धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed