{"_id":"66119fa8282c448d2907cc34","slug":"car-riders-beat-up-bus-driver-in-road-rage-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-102500-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: रोडरेज में कार सवारों ने बस चालक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: रोडरेज में कार सवारों ने बस चालक को पीटा
विज्ञापन
मोदीनगर। हापुड़ रोड फाटक पर विपरीत दिशा में आ रहे कार सवारों ने शुक्रवार रात वाहन टकराने के बाद रोडवेज बस चालक को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। चालक की ओर से अज्ञात कार सवारों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
बस चालक सचिन कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात वह बस लेकर हापुड़ से मोदीनगर आ रहे थे। जैसे ही वह रेलवे फाटक के समीप पहुंचे तभी विपरीत दिशा में राज चौपले की ओर से आ रही कार से टक्कर हो गई। इसके बाद कार सवार आक्रामक हो गए और उनसे गाली-गलौज करते हुए उसे डंडों से बुरी तरह पीटा। पिटाई करने के बाद आरोपी फरार हो गए। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।