फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   car rider mother and daughter died due to collision with speeding canter two youths injured in garhmukteshwar

गढ़मुक्तेश्वर: तेज रफ्तार कैंटर की साइड लगने से कार सवार मां-बेटी की मौत, दो युवक घायल

Sun, 27 Mar 2022 09:47 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 27 Mar 2022 09:47 PM IST
सार

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शवों को कब्जे में लेते हुए घायलों को गढ़ सीएचसी भेज दिया जहां पर घायलों को उपचार दिलाया। वहीं मृतकों का पंचनामा भरकर कार्रवाई शुरू कर दी। हादसे के बाद चालक कैंटर को मौके पर ही छोड़कर भाग गया।

विज्ञापन
car rider mother and daughter died due to collision with speeding canter two youths injured in garhmukteshwar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Istock

विस्तार

नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार कैंटर की साइड लगने से एक कार में सवार मां-बेटी की मौत हो गई। वहीं दो युवक घायल हो गए। राहगीरों और पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा गया, वहीं पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरु की है।

विज्ञापन


जनपद अमरोहा के थाना क्षेत्र रजबपुर निवासी विपुल ने बताया कि वह परिवार की महिला गुड्डी (50), मिंटू (20) और शुशांत के साथ रविवार की सुबह कार से दिल्ली रिश्तेदारी में जा रहा था। जैसे ही कार गढ़ में नेशनल हाईवे पर उप-कृषि मंडी के सामने पहुंची तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार कैंटर ने ओवरटेक करने के चक्कर में उनकी कार में साइड मार दी, जिससे कार की साइड की सीटों पर बैठी बेटी मां-बेटी गुड्डी और मिंटू कैंटर की चपेट में आ गई, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद कार में फंसे शुशांत और विपुल की चीख पुकार सुनते ही मौके पर पहुंचे लोगों ने उन्हें कड़ी मशक्कत के बाद कार से बाहर निकला। साथ ही मृतकों को भी कार से बाहर निकाल लिया। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शवों को कब्जे में लेते हुए घायलों को गढ़ सीएचसी भेज दिया जहां पर घायलों को उपचार दिलाया। वहीं मृतकों का पंचनामा भरकर कार्रवाई शुरू कर दी। हादसे के बाद चालक कैंटर को मौके पर ही छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गढ़ सीओ पवन कुमार ने बताया कि हादसे में क्षतिग्रस्त हुए कैंटर और कार को कोतवाली में ले आए है, इसके अलावा मृतकों के परिजनों की तहरीर पर आरोपी कैंटर चालक पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, जल्द ही आरोपी कैंटर चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed