फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Car rider molests girl, one accused arrested

Ghaziabad News: कार सवार ने युवती के साथ की छेड़छाड़, एक आरोपी गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Car rider molests girl, one accused arrested
लोनी। बॉर्डर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाले जनप्रतिनिधि की बेटी के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। मामले में कार सवार युवक समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन

बॉर्डर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि उनकी बेटी पड़ोसी की लड़की के साथ मिलकर मेट्रो स्टेशन से घर की तरफ जा रही थी। तभी रास्ते में युवक कार लेकर उनकी बेटी के पास पहुंचा। उनकी बेटी के साथ अश्लील कमेंट करने लगा। आरोपी उनकी बेटी का पीछा करते हुए उसके घर के पास पहुंचा।
विज्ञापन

यहां कार सवार के दो साथी भी मौके पर आ गए। आरोपी उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ करने लगे। बेटी ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने लड़कों को समझाने का प्रयास किया। तभी आरोपी गोली-गलौज करते हुए जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल करने लगे। एसीपी अंकुर विहार भास्कर वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार चालक, आबिद और अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed