फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Car rider blows up toll worker at Chhijarasi toll in Hapur

दुस्साहस: छिजारसी टोल पर कार सवार ने टोलकर्मी को उड़ाया, कई फीट हवा में उछलकर सड़क पर गिरने से हालत गंभीर

Fri, 07 Jun 2024 10:14 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 07 Jun 2024 10:14 AM IST
सार

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर आरोपी कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। टोल कर्मियों ने घायल टोल कर्मी को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन
Car rider blows up toll worker at Chhijarasi toll in Hapur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत छिजारसी टोल प्लाजा पर देर रात एक कार चालक ने टोल शुल्क बचाने के चक्कर में एक टोल गर्मी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त बताई गई कि टोल कर्मी कई फीट हवा में उड़ते हुए सड़क पर आकर गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद कार चालक कार सहित हापुड़ की ओर फरार हो गया। आनन-फानन में अन्य टोल कर्मियों ने घायल टोल कर्मी को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर आरोपी कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर स्थित छिजारसी टोल प्लाजा पर हेमराज टोल कर्मी है। बताया गया कि गुरुवार को उसकी ड्यूटी लेन नंबर पांच पर लगी हुई थी। देर रात्रि लगभग ढाई बजे वह अपनी ड्यूटी पर था। इसी दौरान गाजियाबाद से हापुड़ की ओर एक सफेद रंग की कार तेज गति से आ रही थी। जैसे ही उन्होंने कार को टोल शुल्क के लिए रुकने का इशारा किया। कार चालक ने कार की गति और तेज कर दी और टोल गर्मी को टक्कर मारते हुए हापुड़ की ओर फरार हो गया। हादसा होते ही अन्य टोल कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सीओ जितेंद्र शर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर नंबर की पहचान कर आरोपी को गिरफ्तार किया जायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed