{"_id":"67cb47d7f0ff188bb4007f14","slug":"car-rider-beats-up-truck-driver-in-road-rage-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-105410-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: रोडरेज में कार सवार ने ट्रक चालक की पिटाई की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: रोडरेज में कार सवार ने ट्रक चालक की पिटाई की
विज्ञापन
मुरादनगर। दिल्ली मेरठ मार्ग पर असालतनगर गांव के पास रोडरेज में कार सवार युवक ने ट्रक चालक की पिटाई कर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
जनपद एटा के थाना महरची के कोयला गांव निवासी प्रेमवीर सिंह ट्रक चलाते हैं। दिल्ली मेरठ मार्ग से ट्रक लेकर ईस्टर्न पेरीफेरल की तरफ जा रहे थे, असातनगर गांव के पास स्थित सीएनजी पंप के पास पहुंचे तो ट्रक व कार आपस में टकरा गये। आरोप है कि कार सवार युवक ने डंडे से प्रेमवीर सिंह की पिटाई कर उन्हें घायल कर दिया। शोर मचाने पर मौके पर लोगों का आता देख युवक कार लेकर भाग निकला। एसीपी ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार सवार युवक की तलाश शुरू कर दी है।