फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Car overturns after collision with a dumper and is completely gutted by fire in Ghaziaba

गाजियाबाद: डंपर की टक्कर से चारों खाने चित्त हुई कार, बनी आग का गोला, सवार लोगों को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

Sun, 20 Sep 2026 10:44 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 20 Sep 2026 10:44 AM IST
सार

गाजियाबाद में ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के मीरपुर हिंदू डंपिंग ग्राउंड स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के पास शनिवार रात डंपर और कार की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार सड़क पर पलट गई।

विज्ञापन
Car overturns after collision with a dumper and is completely gutted by fire in Ghaziaba
कार में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद में ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के मीरपुर हिंदू डंपिंग ग्राउंड स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के पास शनिवार रात डंपर और कार की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद कार में आग लग गई और पूरी तरह जल गई। हालांकि, कार में सवार चारों लोगों को समय रहते बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन


पचायरा गांव में रहने वाले प्रवीण पुत्र सुंदर, सतपाल पुत्र अतरू, विमला पत्नी सुंदर और मीनू पुत्री तेजपाल मीरपुर हिंदू की ओर कार से जा रहे थे। इसी दौरान सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट से एक डंपर बाहर निकल रहा था। डंपर की कार से टक्कर हो गई, जिसके बाद ऑरा कार पलट गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कार में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला। इसके कुछ ही देर बाद कार में आग लग गई और देखते ही देखते वह पूरी तरह जल गई। 
विज्ञापन


सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। सभी को मामूली चोट आई है। पुलिस के मुताबिक कार में सवार किसी व्यक्ति को आग से कोई नुकसान नहीं हुआ। सूचना पर ट्रॉनिका सिटी पुलिस मौके पर पहुंची। एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि हादसे के संबंध में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed