फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Car door hits divider, woman dies

Ghaziabad News: कार का दरवाजा डिवाइडर से टकराया, महिला की गई जान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Car door hits divider, woman dies
गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर लालकुआं के पास चलती कार का दरवाजा खोलकर थूकना प्रताप विहार निवासी नन्हीं खातून (60) की जान पर भारी पड़ गया। पहले कार कार दरवाजा डिवाइडर से टकराया। इसके बाद कार अनियंत्रित हो गई और महिला का सिर डिवाइडर से टकरा गया। सिर में चोट लगने से नन्हीं खातून की मौत हो गई।
विज्ञापन

एसीपी वेव सिटी पूनम मिश्रा ने बताया कि प्रताप विहार निवासी अमीनुद्दीन अपने भाई अय्यूब और मां नन्हीं खातून (60) के साथ अलीगढ़ से कार से लौट रहे थे। लालकुआं के पास उनकी मां ने थूकने के लिए कार का पिछला दरवाजा खोला। दरवाजा खोलते ही हवा के झोंके से वह डिवाइडर से जा टकराया। दरवाजे के टकराने की आवाज से चालक का ध्यान भटक गया और कार अनियंत्रित हो गई। इस दौरान नन्हीं खातून का सिर डिवाइडर से जा टकराया। दोनों बेटों ने उन्हें पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यातायात पुलिस टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया और घटना के कारण की जांच की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed