फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Car carrying friends returning from birthday party crashes into divider and overturns two dead

यूपी में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार कार ने ली दो दोस्तों की जान, खिड़की काटकर निकाली गईं लाशें; चार जख्मी

Thu, 21 May 2026 10:56 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मोदीनगर (गाजियाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोदीनगर (गाजियाबाद) Published by: विकास कुमार Updated Thu, 21 May 2026 10:56 PM IST
सार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना सुबह करीब पांच बजे की है। हादसा इतना भयावह था कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें जोरदार धमाके के साथ आग लग गई।
 

विज्ञापन
Car carrying friends returning from birthday party crashes into divider and overturns two dead
सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-मेरठ मार्ग पर राज चौपला स्थित ईएसआईसी अस्पताल के सामने बृहस्पतिवार सुबह सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि चार घायल हो गए। तीन गंभीर घायलों को मेरठ रेफर किया गया है। दोस्त की जन्मदिन पार्टी से लौट रहे युवकों की तेज रफ्तार कार डिवाइडर पर चढ़ते हुए रैपिड रेल के पिलर से टकराई और चार पलटियां खाकर सड़क किनारे जा गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना सुबह करीब पांच बजे की है। हादसा इतना भयावह था कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें जोरदार धमाके के साथ आग लग गई।

विज्ञापन

एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि मेरठ के कुंडा गांव निवासी आदेश कसाना (30) अपने दोस्तों कुलदीप कसाना, रोहित कसाना, आदेश पाल और हिमांशु पाल के साथ बुधवार रात गाजियाबाद के लोनी में एक दोस्त की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने आए थे। वहां से लौटते समय लोनी निवासी अंकित तिवारी (25) भी उनके साथ हो लिया। पार्टी के बाद सभी युवक मेरठ लौट रहे थे, तभी हादसा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। राहगीरों ने किसी तरह आग बुझाई। पुलिस ने एक ट्रक चालक के औजारों की मदद से कार की खिड़की काटकर उसमें फंसे लोगों को निकाला। इसके बाद सभी को नगर के एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने आदेश और अंकित को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल कुलदीप कसाना, आदेश पाल और हिमांशु पाल को मेरठ रेफर किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रोहित कसाना पुलिस के पहुंचने से पहले ही किसी तरह घायल अवस्था में कार से बाहर निकलकर बाइक सवार से लिफ्ट लेकर घर चला गया था। हिमांशु रिठानी गांव, जबकि कुलदीप, रोहित व आदेश पाल कुंडा के रहने वाले हैं।

अंकित चला रहा था कार
पुलिस के अनुसार कार आदेश की थी, जबकि हादसे के समय उसे अंकित चला रहा था। आदेश उसके बराबर वाली सीट पर बैठा था। हादसे के कारण दिल्ली-मेरठ मार्ग पर कुछ देर यातायात भी बाधित रहा। एसीपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

डेयरी चलाते थे आदेश, घर से 12 किमी पहले इंतजार कर रही थी मौत
आदेश कसाना डेयरी चलाते थे। उनके परिवार में पत्नी ज्योति, 10 वर्षीय बेटी एलिश और दो बेटे अक्षित व विराज हैं। परिजनों के मुताबिक, बुधवार रात पत्नी से फोन पर बात करते हुए आदेश ने कहा था कि वह पशुओं का दूध निकालने के समय से पहले घर पहुंच जाएगा, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। घर से महज 12 किलोमीटर पहले ही हादसे में उनकी मौत हो गई।

वाहन कारोबारी थे अंकित, जा रहे मेरठ
लोनी निवासी अंकित तिवारी अविवाहित थे और वाहनों की खरीद-फरोख्त करते थे। परिजनों के अनुसार, वह गुरुवार को मेरठ में एक वाहन खरीदने वाले थे, इसलिए दोस्तों के साथ मेरठ जा रहे थे।
 

बाल-बाल बचे सफाईकर्मी और मानसिक मंदित
हादसे के समय ईएसआईसी अस्पताल के बाहर एक महिला सफाईकर्मी काम कर रही थी। वहीं, रैपिड रेल के जिस पिलर से कार टकराई, उसके पास एक मानसिक मंदित व्यक्ति सो रहा था। हादसे में दोनों बाल-बाल बच गए। कार उनके बेहद करीब से निकल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed