{"_id":"66ee0014caeb0a7fe5022d44","slug":"canter-driver-died-in-accident-operator-injured-ghaziabad-news-c-30-noi1096-470907-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: हादसे में कैंटर चालक की मौत, परिचालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: हादसे में कैंटर चालक की मौत, परिचालक घायल
विज्ञापन
मसूरी। एनएच नौ स्थित बांके बिहारी डेंटल काॅलेज के सामने शुक्रवार को सड़क किनारे खड़े कैंटर का टायर बदल रहे चालक आबिद अली और परिचालक परवेज निवासी बशरा कॉलोनी, पिपलैडा, धौलाना, हापुड़ को पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। इसमें कैंटर चालक की मौत हो गई। परिचालक भी घायल है, उसका इलाज चल रहा है।
एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि टायर पंक्चर होने पर आबिद गाजियाबाद से पिलखुवा की ओर जाने वाली साइड में कैंटर को खड़ा करके टायर बदल रहे थे। पीछे की तरफ परवेज भी खड़े थे। इसी दौरान पीछे से आए ट्रक ने उनको कुचल दिया। आबिद को हापुड़ के अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। आरोपी चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। कैंटर चालक के बेटे ने अज्ञात चालक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।