फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Canter collided with bike on Delhi-Meerut road Modinagar two people died in the accident

Modinagar Accident: दिल्ली-मेरठ मार्ग पर कैंटर ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में दो लोगों की मौत

Thu, 06 Jun 2024 11:00 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादनगर (गाजियाबाद)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादनगर (गाजियाबाद) Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 06 Jun 2024 11:00 PM IST
सार

दिल्ली के ब्रह्मपुरी कॉलोनी निवासी गौरव (24) पुत्र ओमप्रकाश बाइक से अपने दोस्त अश्वनी के साथ मुरादनगर की तरफ जा रहे थे। इसी बीच गाजियाबाद की तरफ से आ रहे कैंटर ने पहले उनकी बाइक में टक्कर मारी, इसके बाद पैदल जा रहे सुरक्षाकर्मी को रौंद दिया। 

विज्ञापन
Canter collided with bike on Delhi-Meerut road Modinagar two people died in the accident
दिल्ली-मेरठ मार्ग पर कैंटर ने बाइक को मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

दिल्ली-मेरठ मार्ग पर बसंतपुर सैंथली गांव के पास गुरुवार को कैंटर ने बाइक सवार दो युवकों समेत तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक व सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया।

विज्ञापन

दिल्ली के ब्रह्मपुरी कॉलोनी निवासी गौरव (24) पुत्र ओमप्रकाश बाइक से अपने दोस्त अश्वनी के साथ मुरादनगर की तरफ जा रहे थे। इसी बीच गाजियाबाद की तरफ से आ रहे कैंटर ने पहले उनकी बाइक में टक्कर मारी, इसके बाद पैदल जा रहे सुरक्षाकर्मी को रौंद दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने गौरव व सुरक्षाकर्मी रामकुमार (55) निवासी देवदत्त कॉलोनी असालतनगर को मृत घोषित कर दिया। मृतक रामकुमार रेलवे रोड स्थित कैंनरा बैंक में सुरक्षाकर्मी की नौकरी करते थे। जबकि दिल्ली निवासी गौरव निजी कंपनी में नौकरी करता था। एसीपी नरेश कुमार ने बताया कि कैंटर को कब्जे में ले लिया गया है, चालक की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed